मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 : बलिया पुलिस महिलाओं को कर रही जागरूक, गांव-गांव लग रही चौपाल

बलिया : उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत बलिया पुलिस लगातार महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चला रही है। पुलिस की टीमें गांव, कस्बों, मोहल्लों और शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर चौपाल लगाते हुए छात्राओं, बालिकाओं और महिलाओं को उनके अधिकारों और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दे रही हैं।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चल रहे इस अभियान का मकसद महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की रोकथाम और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सुरक्षा जागरूकता बढ़ाना है। चौपालों के दौरान महिलाओं को 1090 वूमेन पावर लाइन, यूपी-112, महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वॉड, शक्ति दीदी पहल, बाल श्रम उन्मूलन तथा आत्मरक्षा से जुड़ी आवश्यक टिप्स के बारे में विस्तार से बताया गया।

यह भी पढ़े - गोंडा में करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत: बेकरी की छत पर काम करते समय हाई टेंशन लाइन की चपेट में आया, परिवार में मचा कोहराम

इसके साथ ही पुलिस टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण मिशन, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में भी जागरूक किया।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.