- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- अक्षय तृतीया पर धूमधाम से मना भगवान परशुराम जन्मोत्सव, गंगा सभागार में हुई भव्य गंगा आरती
अक्षय तृतीया पर धूमधाम से मना भगवान परशुराम जन्मोत्सव, गंगा सभागार में हुई भव्य गंगा आरती
बलिया : अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर रविवार को गंगा बहुउद्देशीय सभागार में भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। जय परशुराम सेवा समिति के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों को भगवान परशुराम जी की तस्वीर वाला कैलेंडर और परशुराम चालीसा वितरित की गई। सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों को साफा बांधकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि सांसद सनातन पाण्डेय को हिमांशु त्रिपाठी ने चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री तारकेश्वर मिश्र, अवध बिहारी चौबे, अशोक पाठक, उमाशंकर पाठक, देवेन्द्र दुबे, ओमप्रकाश दुबे और अवधेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने भगवान परशुराम जी के जीवन, उनके आदर्शों और समाज के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम केवल शक्ति के प्रतीक नहीं, बल्कि धर्म, न्याय और सत्य के मार्गदर्शक भी हैं।
कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। जनक पाण्डेय, वरुण तिवारी, अमित दुबे, सौरभ पाठक, चंदन ओझा, आदर्श मिश्रा झब्बू, शैलेश दुबे, रजनीश पाण्डेय, दीपक तिवारी और राकेश मिश्र सहित कई लोगों ने अतिथियों को फरसा भेंट कर सम्मानित किया।
वहीं विपुल चौबे, विपुल पाण्डेय, हैप्पी मिश्र, राहुल पाण्डेय, रानू पाठक, सत्येंद्र कुंवर, विवेक ओझा, मयंक त्रिपाठी और अनुराग तिवारी ने स्मृति चिन्ह वितरित किए।
कार्यक्रम में संजय उपाध्याय, अनिल राय, शशिकांत चतुर्वेदी, केशरीनंदन त्रिपाठी, सुमंत पांडे, भारतेंदु चौबे, अरविंद शुक्ल, सच्चिदानंद तिवारी, संतोष चौबे, गिरीश गांधी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समिति की ओर से रूपेश चौबे ने सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनार्दन राय ने तथा संचालन सुशील पाण्डेय कान्ह जी ने किया।
