Ballia Murder : सब्जी विक्रेता की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

बलिया : रेवती थाना क्षेत्र के कस्बा रेवती स्थित बीज गोदाम के पास दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक युवा सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर ने बताया कि रविवार देर शाम सूचना मिली कि धनजी तुरहा और सुनील तुरहा के बीच सब्जी की दुकान लगाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी, जिसमें धनजी तुरहा गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़े - होली पर बलिया डीएम ने बालिका गृह में बांटी खुशियां, बच्चियों को खिलाई गुझिया और दिए नए कपड़े

घायल धनजी तुरहा को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस बलिया भेज दिया।

पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों से तहरीर प्राप्त कर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

एएसपी ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.