प्रेमिका से बात कराने की जिद में 33 हजार वोल्ट के टॉवर पर चढ़ा युवक, डेढ़ घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा

बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के देवडीह गांव में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गांव का एक युवक 33 हजार वोल्ट के बिजली टॉवर पर चढ़ गया। युवक अपनी ही गांव की एक नाबालिग लड़की से बात कराने की जिद पर अड़ा था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारकर कोतवाली ले गई।

जानकारी के अनुसार देवडीह गांव निवासी मिथुन राजभर बार-बार यह चेतावनी दे रहा था कि जब तक उसकी बात उस लड़की से नहीं कराई जाएगी, वह टॉवर से नीचे नहीं उतरेगा। युवक की इस हरकत से पूरे गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

यह भी पढ़े - शून्य नामांकन वाले स्कूलों पर बीएसए सख्त, 2–3 दिन में दाखिला नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई

स्थिति इसलिए और भी गंभीर हो गई क्योंकि टॉवर की तारों में बिजली प्रवाहित हो रही थी। आस-पास के लोगों ने उसे समझाने और नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था।

सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने लगातार युवक को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। करीब डेढ़ घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए मोबाइल पर युवक से बातचीत की और उसे सुरक्षित नीचे उतरने के लिए राजी कर लिया।

जैसे ही युवक नीचे उतरा, पुलिस और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ कोतवाली लेकर चली गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले ही सुखपुरा थाना क्षेत्र में भी ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां प्रेमी को पाने की जिद में एक युवती बिजली के टॉवर पर चढ़ गई थी। हालांकि, उस मामले में प्रेमी-प्रेमिका का मिलन हो गया था।

खबरें और भी हैं

Latest News

देवरिया में झोपड़ी में लगी भीषण आग, तीन बाइक समेत लाखों का सामान जलकर राख देवरिया में झोपड़ी में लगी भीषण आग, तीन बाइक समेत लाखों का सामान जलकर राख
देवरिया : जिले के खुखुन्दू थाना क्षेत्र के पकड़ी ओझा गांव में सोमवार देर रात एक झोपड़ी में अचानक आग...
अग्निकांड पीड़ितों की मदद को बढ़े हाथ, शिक्षक दंपति ने 103 परिवारों तक पहुंचाई राहत सामग्री
बलिया में 22 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, 25 हजार तक वेतन पर युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका
प्रयागराज जंक्शन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य: कई ट्रेनों का रूट बदला, कुछ शॉर्ट टर्मिनेट और पुनर्निर्धारित
बलिया में वाहनों के अवैध मॉडिफिकेशन पर सख्ती, प्रेशर हॉर्न-साइलेंसर लगाने पर होगी कड़ी कार्रवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.