शून्य नामांकन वाले स्कूलों पर बीएसए सख्त, 2–3 दिन में दाखिला नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई

बलिया : बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में नवीन नामांकन को लेकर विभाग पूरी तरह गंभीर नजर आ रहा है। स्कूल चलो अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद जनपद में कुछ ऐसे विद्यालय भी हैं, जहां अब तक नए सत्र में एक भी नामांकन नहीं हो सका है।

नवीन सत्र में शून्य नामांकन वाले विद्यालयों पर अब विभाग की भृकुटी तन गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने ऐसे विद्यालयों को अल्टीमेटम देते हुए स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि दो से तीन दिन के भीतर नए प्रवेश नहीं कराए गए, तो संबंधित विद्यालय के सभी स्टाफ की जिम्मेदारी तय करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े - जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, दो चरणों में होगा कार्य : डीएम ने दिए प्रशिक्षण और स्वगणना के निर्देश

जनपद में परिषदीय विद्यालयों की कुल संख्या 2249 है, जिनमें 1725 प्राथमिक विद्यालय और 524 उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। इन सभी विद्यालयों में नवीन नामांकन को लेकर सरकार और विभाग द्वारा स्कूल चलो अभियान का पहला चरण चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत 6 से 14 वर्ष तक के शत-प्रतिशत बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने को लेकर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज और बीएसए मनीष कुमार सिंह विशेष रूप से गंभीर हैं। इसका असर कई ब्लॉकों में देखने को भी मिल रहा है, जहां नामांकन की स्थिति बेहतर रही है।

हालांकि कुछ ब्लॉकों और विद्यालयों की स्थिति अभी भी संतोषजनक नहीं है। कई ऐसे विद्यालय सामने आए हैं, जहां प्रधानाध्यापक, शिक्षक, शिक्षा मित्र और अन्य कर्मचारी नवीन नामांकन को लेकर शिथिल नजर आ रहे हैं। इन विद्यालयों में अब तक एक भी नया प्रवेश नहीं हुआ है।

बीएसए मनीष कुमार सिंह ने स्पष्ट किया है कि शून्य नामांकन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि तय समय के भीतर सुधार नहीं हुआ, तो संबंधित शिक्षकों और कर्मचारियों के खिलाफ जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

देवरिया में झोपड़ी में लगी भीषण आग, तीन बाइक समेत लाखों का सामान जलकर राख देवरिया में झोपड़ी में लगी भीषण आग, तीन बाइक समेत लाखों का सामान जलकर राख
देवरिया : जिले के खुखुन्दू थाना क्षेत्र के पकड़ी ओझा गांव में सोमवार देर रात एक झोपड़ी में अचानक आग...
अग्निकांड पीड़ितों की मदद को बढ़े हाथ, शिक्षक दंपति ने 103 परिवारों तक पहुंचाई राहत सामग्री
बलिया में 22 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, 25 हजार तक वेतन पर युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका
प्रयागराज जंक्शन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य: कई ट्रेनों का रूट बदला, कुछ शॉर्ट टर्मिनेट और पुनर्निर्धारित
बलिया में वाहनों के अवैध मॉडिफिकेशन पर सख्ती, प्रेशर हॉर्न-साइलेंसर लगाने पर होगी कड़ी कार्रवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.