- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया में दिवंगत शिक्षक की स्मृति में परिवार की बड़ी पहल, स्कूल को मिला इन्वर्टर
बलिया में दिवंगत शिक्षक की स्मृति में परिवार की बड़ी पहल, स्कूल को मिला इन्वर्टर
बलिया। बेरुआरबारी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सुखपुरा नंबर-एक में बुधवार को दिवंगत शिक्षक स्व. सुरेन्द्रनाथ सिंह की पुण्य स्मृति में बच्चों की सुविधा के लिए इन्वर्टर उपलब्ध कराया गया। यह सराहनीय पहल टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) की प्रेरणा से उनकी पत्नी अनिता सिंह ने की।
विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीएसए मनीष कुमार सिंह ने फीता काटकर और बटन दबाकर इन्वर्टर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि स्व. सुरेन्द्रनाथ सिंह की स्मृति में परिवार द्वारा किया गया यह पुनीत कार्य समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरित करेगा।
बीएसए ने टीचर्स सेल्फ केयर टीम के कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की। इस अवसर पर टीएससीटी के जिला संयोजक सतीश सिंह, प्रवक्ता चन्द्रशेखर पासवान, मीडिया प्रभारी सतीश मेहता, मंडल प्रभारी संजय कन्नौजिया और कन्यादान प्रभारी अब्दुल अंसारी ने बीएसए तथा बीईओ वीरेन्द्र कुमार का अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और फूलमाला से स्वागत किया।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका उर्मिला देवी के नेतृत्व में पूरे स्टाफ ने मुख्य अतिथि का सम्मान किया। कार्यक्रम के अंत में दिवंगत शिक्षक के परिवार की ओर से बच्चों को कॉपी, पेन, रंग और बिस्किट के पैकेट वितरित किए गए। बीएसए ने विद्यालय के मेधावी छात्रों को बैग देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर अफरोज आरा, प्रियंका यादव, मीरा देवी, शांति गोंड, वंदना सिंह, सीमा सिंह, प्रियंका सिंह, धन्नू यादव, सुरेश कुमार, उमेश कुमार, अरुण सिंह, अमरेश कुमार, सीमा वर्मा, विपुल सिंह, उमेश सिंह और जितेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में शिक्षक व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
