Lucknow News: लखनऊ में किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में पांच युवक हिरासत में

लखनऊ। राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय युवती से कथित दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने पांच युवकों को हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार, युवती घरों में काम करती है। मंगलवार शाम वह काम से लौट रही थी, तभी पांच युवक उसे कथित रूप से जबरन एक निर्माणाधीन मकान में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़े - मेरठ सड़क हादसे में दो नाबालिग समेत 3 मजदूरों की मौत, लखीमपुर खीरी में अंतिम संस्कार

युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने आरोपियों को घेर लिया और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मकान में मौजूद पांचों युवकों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर हिरासत में ले लिया। सभी आरोपियों को आशियाना थाने ले जाया गया है।

पुलिस ने पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

डीसीपी मध्य विक्रांत वीर ने बताया कि मंगलवार रात डायल 112 के माध्यम से दुष्कर्म की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं।

पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की जांच और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.