बलिया: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, फेफना पुलिस की कार्रवाई

बलिया। फेफना थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 7 अप्रैल 2026 को फेफना थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विवेक कुमार राजभर, निवासी उचेडा थाना फेफना, ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अब शादी से इनकार कर रहा है।

यह भी पढ़े - कानपुर : गुड फ्राइडे पर चर्चों में विशेष आराधना, श्रद्धालुओं ने याद किया यीशु का बलिदान

तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचनात्मक कार्रवाई शुरू की। इसी क्रम में बुधवार को उप निरीक्षक सुभाष प्रसाद यादव ने मय हमराह कांस्टेबल संजय कुशवाहा के साथ मठ चौकारी मोड़ के पास से आरोपी विवेक कुमार राजभर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.