- Hindi News
- मनोरंजन
- ‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ में जादू का नया तड़का, रिद्धि शर्मा और अनफ खत्री की एंट्री
‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ में जादू का नया तड़का, रिद्धि शर्मा और अनफ खत्री की एंट्री
उत्तर प्रदेश। सन नियो के लोकप्रिय शो दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी में जल्द ही नया जादुई मोड़ देखने को मिलेगा। शो में दो नए बाल कलाकार रिद्धि शर्मा और अनफ खत्री की एंट्री होने जा रही है, जो कहानी में रहस्य, रोमांच और मनोरंजन का नया रंग जोड़ेंगे।
शुद्धि का किरदार निभा रहीं रिद्धि शर्मा ने कहा कि वह इस भूमिका को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उनके अनुसार शुद्धि एक खास किरदार है, जिसे सफाई बहुत पसंद है और उसकी जादुई चोटी खतरे का संकेत देती है। उन्होंने कहा कि किरदार का छोटा झाड़ू किसी सुपरहीरो गैजेट जैसा है और यह भूमिका एक छोटी डिटेक्टिव तथा सुपरहीरो जैसा एहसास कराती है।
जीनू की भूमिका निभा रहे अनफ खत्री ने कहा कि उनका किरदार बेहद क्यूट, मजेदार और जादुई है। उन्होंने बताया कि जीनू इंसानों की दुनिया को ठीक से नहीं समझ पाता, जिससे कई हास्यपूर्ण और दिलचस्प स्थितियां बनती हैं। उन्होंने कहा कि यह किरदार एक छोटे जादूगर और सुपरहीरो जैसा है, जो गलतियों के बावजूद अपने अच्छे दिल से सबकी मदद करता है।
अब तक दर्शकों ने शो में सप्पू और तारा को अपनी जादुई शक्तियों की खोज करते हुए देखा है। शुद्धि और जीनू के आने से अब जादू की दुनिया और भी बड़ी तथा रोमांचक होने वाली है। चारों किरदार मिलकर बुराई से लड़ते हुए दुनिया को बचाने की कोशिश करेंगे।
यह शो हर सोमवार से शनिवार शाम 7:30 बजे सिर्फ सन नियो पर प्रसारित होता है।
