Barabanki News: ओपी राजभर ने पूर्ववर्ती सरकारों पर साधा निशाना, गांवों में विकास कार्यों का किया जिक्र

बाराबंकी। सुबेहा क्षेत्र के हुसैनाबाद मजरे रामपुर गांव में आयोजित एक सम्मान समारोह में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारें लूट और भ्रष्टाचार की चपेट में थीं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने गांवों में नाली, इंटरलॉकिंग, तालाब, रोडसाइड नाला और शौचालय निर्माण जैसे विकास कार्य कराए हैं, जिससे ग्रामीणों को सुविधाएं मिल रही हैं।

यह भी पढ़े - भृगु काशी में भक्ति का महासंगम : श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के पांचवें दिन उमड़ा जनसैलाब

राजभर ने कहा कि सरकार ने गुंडा तत्वों और कमीशनखोरों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ग्रामीण विकास योजनाओं और उन्हें आम जनता तक पहुंचाने के प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल से प्रदेश में अपराध और माफियाओं पर नियंत्रण हुआ है तथा अमन-चैन की स्थिति बनी है।

इस अवसर पर हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत ने राजभर का फूल-मालाओं से स्वागत किया और कहा कि गांवों का समुचित विकास सुनिश्चित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में पार्टी के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.