मेरठ हत्याकांड में अंतिम गवाह की गवाही पूरी, 15 अप्रैल को अगली सुनवाई

मेरठ। चर्चित सौरभ हत्याकांड में मंगलवार को अंतिम गवाह संजीव पाल ने अदालत में अपना बयान दर्ज कराया। संजीव, मृतक सौरभ का बचपन का मित्र बताया गया है।

अदालत में दर्ज बयान के अनुसार, संजीव ने कहा कि घटना के बाद आरोपी मुस्कान सौरभ का मोबाइल फोन अपने साथ लेकर हिमाचल प्रदेश चली गई थी।

यह भी पढ़े - बाराबंकी : गंदगी और जंग लगे स्ट्रेचर से मरीजों की सुरक्षा पर सवाल

उसने बताया कि जब उसने सौरभ के मोबाइल पर फोन किया तो कॉल आरोपी महिला ने उठाई। संजीव के अनुसार, फोन पर उसे गाली-गलौज करते हुए दोबारा कॉल न करने की धमकी दी गई।

इस गवाही के साथ ही मामले में सभी 22 गवाहों की गवाही पूरी हो गई है।

अभियोजन पक्ष के अनुसार अब मामले में अंतिम बहस (फाइनल आर्गुमेंट) की प्रक्रिया शुरू होगी।

अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 15 अप्रैल तय की है। इस दौरान आरोपी मुस्कान और साहिल को अदालत में पेश किया जाएगा।

कानूनी सूत्रों के अनुसार, अंतिम बहस पूरी होने के बाद अदालत अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक फैसला सुना सकती है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.