बलिया में 15 वर्षीय किशोरी का बाइक से अपहरण, मुकदमा दर्ज

बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। किशोरी की दिव्यांग मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता मां का आरोप है कि हरदत्तपुर गांव निवासी अंकित राजभर उर्फ गोलू अपने दो अज्ञात साथियों के साथ बाइक से उनकी नाबालिग बेटी को अगवा कर ले गया। महिला ने अपनी सगी बहन पर भी इस पूरी साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़े - बलिया : पेड़/विद्युत पोल से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी पक्ष की ओर से उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। साथ ही नाबालिग को होटल में बेचने जैसी धमकियां भी दी गई हैं, जिससे परिवार में भय का माहौल है।

प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है और संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही किशोरी को सकुशल बरामद कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.