बलिया पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी और झपटमारी में तीन अभियुक्त गिरफ्तार

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवती थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने झपटमारी और चोरी से संबंधित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से झपटमारी के दो एंड्रॉयड मोबाइल, चोरी के 1300 रुपये, दो चाकू तथा घटना में प्रयुक्त एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, 31 मार्च को नवकागांव ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर वादी का मोबाइल अज्ञात बदमाश झपटकर फरार हो गए थे। इस मामले में थाना रेवती में धारा 304(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके अलावा 17 दिसंबर 2025 को ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे मार्ग पुल संख्या 92 छेरडीह के पास सेंटरिंग सामान की चोरी के मामले में धारा 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस दोनों मामलों की विवेचना कर रही थी।

यह भी पढ़े - अलीगढ़ में दर्दनाक हादसा : मधुमक्खियों के हमले में किसान की मौत

इसी क्रम में बुधवार को थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल, उप निरीक्षक गौतम सरोज और अवनीश त्रिपाठी मय हमराह क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कोलनाला तिराहा के पास से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गोलू कुमार शाह, नितिश कुमार और मोनू सिंह के रूप में हुई है। तीनों रेवती थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। आरोपियों से पूछताछ कर अन्य घटनाओं में उनकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.