- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : बोलेरो-पिकअप की आमने-सामने टक्कर में बालक की मौत, कई घायल
Ballia News : बोलेरो-पिकअप की आमने-सामने टक्कर में बालक की मौत, कई घायल
नगरा (बलिया) : नगरा-बेल्थरा मार्ग पर कोठिया चट्टी के पास शनिवार देर रात बोलेरो और पिकअप की आमने-सामने टक्कर में एक आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग रसड़ा क्षेत्र में आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे थे।
दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया।
गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए मऊ और बलिया जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे में घायल अन्य लोगों की पहचान विजय शंकर (60), सुरेंद्र (65), करन (8), रामधन (55), रितेश (24), कृष्णा राजभर (15) और धर्मराज (60) के रूप में हुई है। सभी घायल बेल्थरा रोड क्षेत्र के तुर्तीपार और खैरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
