कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप में बलिया का युवराज बना स्वर्ण पदक विजेता, हनी को मिला कांस्य

Ballia News : साउथ अफ्रीका के डरबन में 28 नवंबर से चल रहे 11वीं कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप में इतिहास रचते हुए अंडर 21 आयु वर्ग के 67 किग्रा. भारवर्ग में हरपुर मिड्ढी निवासी युवराज सिंह यादव ने फाइनल राउंड में जहां इंग्लैंड के मॉन्क ल्यूक को 0–4 से करारी शिकस्त देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया, वहीं कैडेट 57 किग्रा. भार वर्ग में हनी सोनी को साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी एंजेल ब्रेक्स से रोमांचक मुकाबले के बाद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

बताते चले कि बलिया जनपद से चैंपियनशिप में सहभाग के लिए रवाना हुए चार खिलाड़ियों में से अभी गरिमा सिंह और करन सिंह का परिणाम आना शेष है। यह सूचना स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ बलिया के सचिव सुमित झा ने दी। सूचना प्राप्त होते ही खिलाड़ियों और खेल संघों में प्रसन्नता की लहर दौड़ पड़ी। जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष इंजी. अरूण कुमार सिंह, सचिव धीरेन्द्र शुक्ला, पंकज कुमार सिंह, दिनेश कुमार गुप्ता, एड. राजेश श्रीवास्तव, डॉ. रितेश सोनी, डॉ. अखिलेश सिन्हा, राजेश कुमार गुप्ता, आरिफ हुसैन, सुशील उपाध्याय, सावन सर, डा. समित सिन्हा, डा. कुंवर अरुण सिंह गामा, प्रमोद सर्राफ, रोटेरियन हर्ष श्रीवास्तव, इंजी. शशांक शेखर वर्मा मुकेश कुमार, संजय चौरसिया, पप्पू कुमार, नकुल, अनिल, डाइटिशियन राजशेखर ’सनी’ मंगलेश, सुरेंद्र गुप्ता, आशीष कुमार, अजय वर्मा, शैलेश कुमार 'राम जी' ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनायें दी। एसोसिशन के अध्यक्ष सिहान बाल कृष्ण मूर्ति ने विजेता खिलाड़ियों की उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए कहा कि जनपद के खेल इतिहास में यह पहला मौका है, जब बलिया को कॉमन वेल्थ में पर स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ है।

यह भी पढ़े - बलिया: शादी तय होने पर युवती को AI से बनी अश्लील तस्वीरें भेजकर परेशान करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.