बलिया में लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सैकड़ों लोगों ने लिया लाभ

बलिया। रविवार को बलिया के कमला हेल्थ क्लीनिक एंड डायग्नोस्टिक सेंटर के सौजन्य से वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. भैया ए. सिंह (छाती एवं हृदय रोग विशेषज्ञ) व अन्य विशेषज्ञों की देखरेख में एनएच-31 पर माफी पिपरा जमुआ में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

बलिया। रविवार को बलिया के कमला हेल्थ क्लीनिक एंड डायग्नोस्टिक सेंटर के सौजन्य से वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. भैया ए. सिंह (छाती एवं हृदय रोग विशेषज्ञ) व अन्य विशेषज्ञों की देखरेख में एनएच-31 पर माफी पिपरा जमुआ में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

स्वास्थ्य जांच शिविर में बड़ी संख्या में आए मरीजों का ब्लड प्रेशर, शुगर, हृदय रोग, मानसिक रोग, सांस रोग, कमर-घुटनों का दर्द, हड्डी संबंधी रोग व अन्य मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक सलाह दी गई। चिकित्सा दल ने ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों, स्वस्थ यकृत, आयरन युक्त आहार, पोषण स्वच्छता और दैनिक दंत सफाई के बारे में जागरूक किया और आईईसी वितरित किया गया और चिन्हित गंभीर रोगियों को मुफ्त दवा सुविधा भी दी गई। शिविर में चिकित्सक द्वारा कई प्रकार की जानकारी भी मरीजों को दी गई।

यह भी पढ़े - Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

स्वास्थ्य जांच शिविर में आए मरीजों ने कमला हेल्थ क्लिनिक एंड डायग्नोस्टिक सेंटर के आयोजकों का भी आभार व्यक्त किया। आयोजक ने बताया कि "कमल हेल्थ क्लिनिक एंड डायग्नोस्टिक सेंटर" द्वारा इस तरह के और भी निःशुल्क जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पांच युवकों की मौत, दो गंभीर घायल बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पांच युवकों की मौत, दो गंभीर घायल
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में घने कोहरे के चलते बुधवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। उतरौला...
बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौत
यूएई के मंत्री शेख नहयान बिन मुबारक अल नहयान ने बीएनडब्ल्यू डेवलपमेंट्स के चेयरमैन डॉ. अंकुर अग्रवाल को किया सम्मानित
दिवाली के जश्न के बीच गिरधर और शनाया गिरफ्तार, ‘हमारी राधा’ में आएगा नया ट्विस्ट
श्रद्धा आर्या का खुलासा, 13 साल पहले गौरव खन्ना के साथ किया था मॉक शूट, अब ‘दिल की बेवफाइयाँ’ में बनेगी जोड़ी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.