बलिया : पिकअप पर 2.5 लाख की 'अंग्रेजी' बरामद, दो गिरफ्तार

Ballia News : दुबहड़ थाना और एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने फर्जी नम्बर प्लेट लगा एक पिकअप से 45 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया है। साथ ही दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्जन कर चालान न्यायालय कर दिया गया। बरामद शराब की कीमत लगभग ढाई लाख है।

दुबहड़ थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी मय हमराही फोर्स तथा सर्विलांस सेल प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव व एसओजी टीम प्रभारी उपनिरीक्षक अजय यादव मय टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर दुबहड़ क्षेत्र के जनाड़ी तिराहा से शनिवार को एक संदिग्ध पिकअप से 45 पेटी अवैध शराब बरामद किया। मौके से दो तस्करों को दबोचा गया। तस्करों ने अपना नाम सन्तोष कुमार यादव पुत्र हरिका यादव व राजेश कुमार यादव पुत्र जयराम यादव (निवासीगण मांझी, छपरा, बिहार) बताया। पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़े - बलिया में NMMS परीक्षा में शत-प्रतिशत सफलता, 251 छात्र-छात्राओं का चयन

खबरें और भी हैं

Latest News

UPSC Result : बाराबंकी के दो बेटों ने बढ़ाया मान, पहले प्रयास में अभिजीत को 294वीं रैंक, अनुपम बने IRS UPSC Result : बाराबंकी के दो बेटों ने बढ़ाया मान, पहले प्रयास में अभिजीत को 294वीं रैंक, अनुपम बने IRS
बाराबंकी : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में बाराबंकी के दो होनहारों ने शानदार सफलता हासिल...
BCDA का ऐलान—जनस्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं, PACS को औषधि लाइसेंस देने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध
यूनेस्को के वर्ल्ड इंजीनियरिंग डे 2026 के लिए अदाणी ग्रुप बना आधिकारिक पार्टनर
राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम को मिला ‘कार्बन फुटप्रिंट/जीएचजी अकाउंटिंग’ सर्टिफिकेशन
क्या अन्विता पूरी कर पाएगी अदालत की तीनों शर्तें और जीत पाएगी भाई-बहनों की कस्टडी? जानिए ‘इत्ती सी खुशी’ में
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.