मन:स्थली एजुकेशन सेंटर रेवती का सीबीएसई 10वीं परिणाम शत-प्रतिशत, मेधावियों का सम्मान

बलिया। सीबीएसई 10वीं के परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालयों में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में मन:स्थली एजुकेशन सेंटर, रेवती में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।

विद्यालय के प्रबंधक डॉ. अरुण प्रकाश तिवारी और प्रधानाचार्य चन्द्र मोहन मिश्र ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने पर जोर दिया।

यह भी पढ़े - Ballia Road Accident: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, सीबीएसई द्वारा घोषित 10वीं बोर्ड परीक्षा में मन:स्थली एजुकेशन सेंटर, रेवती का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

संस्कार पाण्डेय ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। आदित्य राज गुप्ता 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे तथा सुधांशु शेखर उपाध्याय 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

युवराज तिवारी ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा स्थान हासिल किया।

इसके अलावा भावेश गुप्ता ने 94.4 प्रतिशत, शौर्येन्द्र प्रताप सिंह ने 93.2 प्रतिशत, माधुरी यादव ने 93 प्रतिशत, संजीत यादव ने 92.2 प्रतिशत, सत्यम कुमार ने 92 प्रतिशत, वर्षा वर्मा और अजीत कुमार ने 91-91 प्रतिशत, स्नेहा ने 90.4 प्रतिशत तथा पवन सिंह ने 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.