डीएम बलिया रवींद्र कुमार ने वर्तमान आधार अद्यतन प्रयास की जांच की।

बलिया। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने आधार अपडेट के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान की समीक्षा की।

बलिया। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने आधार अपडेट के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के आधार कार्ड बनवाने पर विशेष बल दिया जाए। जिनका आधार बने 10 साल से ज्यादा का समय हो गया है, उन्हें भी अपना आधार अपडेट जरूर करवाना चाहिए। इसके लिए जगह-जगह विशेष आधार शिविर लगाए जा रहे हैं।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि आधार एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसके जरिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेना बेहद आसान है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे आसानी से अपडेट किया जा सकता है। खासकर अपना पता, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी हमेशा अपडेट रखें।

यह भी पढ़े - बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प

बता दें कि आधार नामांकन व अपडेशन के लिए बलिया जिले में करीब 255 आधार एनरोलमेंट एंड अपडेट मशीन काम कर रही है. इनमें से लगभग 7 हजार नए आधार नामांकन और लगभग 24 हजार आधार अपडेट पिछले एक महीने में किए गए हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में गंगा में डूबे पति-पत्नी, दोनों के शव बरामद; जल लेने के दौरान हुआ हादसा बलिया में गंगा में डूबे पति-पत्नी, दोनों के शव बरामद; जल लेने के दौरान हुआ हादसा
बलिया: जनेश्वर मिश्र सेतु के नीचे सोमवार शाम गंगा नदी से जल लेने के दौरान पति-पत्नी तेज धारा में डूब...
बलिया में क्लीनिक संचालिका की पीट-पीटकर हत्या, लोहे की रॉड से वार का आरोप
उत्तराखंड के तीन सरकारी स्कूलों के छात्रों को प्लाक्षा यूनिवर्सिटी के YTS+ और नवगुरुकुल के BCA प्रोग्राम के लिए स्कॉलरशिप
ShareChat और Moj के QuickTV ने भारत की पहली AI-संचालित माइक्रोड्रामा स्लेट का किया ऐलान, शॉर्ट-फॉर्म स्टोरीटेलिंग को देगा नई दिशा
‘मर्दानी 3’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स की खास पहल, कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा पर बढ़ाई जागरूकता
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.