बलिया : पेड़/विद्युत पोल से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत

बलिया : राजपुर-सेरिया संपर्क मार्ग पर बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के टंड़वा गांव के पास सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, सेरिया गांव निवासी अखिलेश सिंह (24) गुरुवार देर रात राजपुर चट्टी से बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। टंड़वा गांव के पास मोड़ पर उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे विद्युत पोल/पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़े - बलिया में लाठी-डंडों से पीटकर वृद्ध की हत्या, खेत विवाद की आशंका

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तत्काल सीएचसी बांसडीह पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.