अलीगढ़ में दर्दनाक हादसा : मधुमक्खियों के हमले में किसान की मौत

अलीगढ़/हाथरस : इगलास कोतवाली क्षेत्र के कैमाबली गांव में बृहस्पतिवार दोपहर मधुमक्खियों के झुंड के हमले में एक किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार कैमाबली गांव निवासी मनोहर लाल (55) अपने परिवार के साथ खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान पास के एक पेड़ से अचानक मधुमक्खियों का झुंड निकलकर उन पर टूट पड़ा।

यह भी पढ़े - मर्यादा एवं आदर्श के प्रतीक हैं प्रभु श्रीराम: बब्बन विद्यार्थी

परिजनों और आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह मधुमक्खियों को हटाया, लेकिन तब तक मनोहर लाल बेहोश हो चुके थे। आनन-फानxsन में उन्हें हाथरस जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल के डॉक्टर राहुल चौधरी ने बताया कि किसान को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.