Ballia News : लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से पीटकर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बलिया : सहतवार थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार वादिनी ने तहरीर देकर बताया था कि उसके देवर को बाजार से लौटते समय पुराने विवाद को लेकर आरोपियों ने घेर लिया। आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों, लात-घूसों और लोहे की रॉड से उसकी बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े - बलिया में विवाहिता से मारपीट का आरोप, पति की गैरमौजूदगी में सात लोगों पर केस दर्ज

मामले में कार्रवाई करते हुए 8 मार्च 2026 को उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर वांछित आरोपी विशाल पटेल उर्फ पुतुल पुत्र स्व. शंभूनाथ पटेल (निवासी वार्ड नंबर-07, कस्बा सहतवार, बलिया) को जिन बाबा स्थान के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 105, 110, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस तथा 3(1)ध, 3(2)(वी), 3(2)(वीए) एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तारी टीम में हेड कांस्टेबल विनोद यादव और कांस्टेबल उग्रसेन भी शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.