- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया : हम करते है बेपनाह मुहब्बत... नहीं रह सकते एक दूजे के बिना, मंदिर में 'एक' हुआ प्रेमी जोड़ा
बलिया : हम करते है बेपनाह मुहब्बत... नहीं रह सकते एक दूजे के बिना, मंदिर में 'एक' हुआ प्रेमी जोड़ा
बैरिया, बलिया : घर से गायब प्रेमिका प्रेमी के घर मिली तो परिजनों ने डायल 112 पर फोन किया। सूचना पर पुलिस पहुंची और प्रेमिका के साथ प्रेमी को भी थाने ले गई, जहां दोनों ने अपने बालिग होने का प्रमाण पत्र थानाध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किया। दोनों ने स्पष्ट किया कि वे बालिग है। उन्हें अपना फैसला लेने का अधिकार है। उसके बाद काली मंदिर मुरली छपरा में जाकर दोनों ने शादी रचा ली। पुलिस व परिजन चाह कर भी कुछ नहीं कर पाए।
हम दोनों स्वजातीय भी हैं। एक दूसरे से बेपनाह मोहब्बत करते हैं। यह सुनते ही परिजन सहम गये। बाद में दोनों थाने से निकलकर मुरली छपरा स्थित काली मंदिर पहुंचे, जहां दोनों ने शादी रचा ली। दोनों ने धार्मिक रीति रिवाज से शादी किया। शादी के बाद प्रेमी अपने प्रेमिका को पत्नी बनाकर घर लेकर चला गया। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय है। इस बाबत पूछने पर दोकटी थानाध्यक्ष मदन पटेल ने बताया कि दोनों बालिग हैं। अपने मनमर्जी के मालिक हैं। पुलिस बालिग लोगों की शादी नहीं रोक सकती है।
