बलिया : भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बैरिया का अध्यक्ष बने शिव दयाल पांडेय 'मनन'

मझौवां, बलिया। भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बैरिया का अध्यक्ष शिव दयाल पांडेय उर्फ मनन पांडेय को सर्व सम्मति से चुना गया।

मझौवां, बलिया। भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बैरिया का अध्यक्ष शिव दयाल पांडेय उर्फ मनन पांडेय को सर्व सम्मति से चुना गया। रविवार को बैरिया डाकबंगला पर दर्जनों पत्रकारों ने जिलाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक कर तहसील ईकाई का गठन किया। वरिष्ठ पत्रकार रविन्द्र सिंह व वीरेंद्र मिश्र को संरक्षक चुना गया। वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र मिश्र ने शिव दयाल पांडेय मनन का नाम अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया, जिसका समर्थन सभी लोगो ने एक स्वर से किया। इसके बाद सदस्यों ने नए अध्यक्ष को फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

जिलाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह ने नए अध्यक्ष को प्रमाण पत्र देते हुए पंद्रह दिन के अन्दर कार्यकारिणी गठन के लिए कहा। वहीं, अध्यक्ष चुने जाने पर शिव दयाल पांडेय ने कहा कि पत्रकारों के हित की लड़ाई ही मेरा एक मात्र उद्देश्य होगा। इसके लिए मैं किसी हद तक जा सकता हूं। इस अवसर पर ग्रापए के पूर्व जिलाध्यक्ष शशिकांत मिश्र, बांसडीह के तहसील अध्यक्ष सिंधु तिवारी, रविन्द्र सिंह, श्रीमन तिवारी, विश्वनाथ तिवारी, मंटू कुंवर, विद्या भूषण चौबे, दया शंकर तिवारी, अखिलेश पाठक, अरविंद पाठक, धीरज सिंह, रविन्द्र मिश्र, हरेराम यादव, रमेश पांडेय, विवेक पांडेय सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े - बलिया में किशोरी की फोटो से AI ने बनाया अश्लील वीडियो, फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से वायरल करने का आरोप

खबरें और भी हैं

Latest News

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत; पहचान के लिए DNA जांच यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत; पहचान के लिए DNA जांच
ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात एक डबल डेकर स्लीपर बस में भीषण आग लगने से नौ यात्रियों...
बलिया में दुकानदारों के लिए डस्टबिन अनिवार्य, नहीं रखने पर लगेगा जुर्माना
Ballia News : बलिया में 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
बलिया में फोटोग्राफरों से DSLR कैमरा लूटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, कैमरे और बाइक बरामद
आजमगढ़ में पत्नी और दो पुरोहितों की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, बच्चों को कमरे में लेकर हुआ था बंद
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.