Ballia News : एनजीटी के आदेश पर प्रशासन की कार्रवाई, ईंट भट्ठा बंद कराया

बलिया : राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश के अनुपालन में प्रशासन ने सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र में संचालित एक ईंट भट्ठे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका संचालन बंद करा दिया।

प्रशासनिक जानकारी के अनुसार ओए संख्या 425/2025 राम पुकार चौहान बनाम केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व अन्य में पारित आदेश के अनुपालन तथा जिलाधिकारी बलिया के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम ने 10 मार्च को तेन्दुआ (तहसील सिकंदरपुर) स्थित मेसर्स नसीरुद्दीन खान ईंट भट्ठा (वर्तमान नाम मेसर्स अगम इंटरप्राइजेज) का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़े - UPSC 2025 Result : 16वीं रैंक हासिल कर मोनिका श्रीवास्तव ने बढ़ाया बलिया का मान

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर, पुलिस क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी आजमगढ़ और खान अधिकारी बलिया की संयुक्त टीम मौजूद रही।

टीम ने जांच के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा पूर्व में जारी बंदी आदेश का अनुपालन कराते हुए ईंट भट्ठे का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया। कार्रवाई के दौरान भट्ठे में जल रही आग को पानी डालकर बुझा दिया गया।

इसके साथ ही भट्ठा संचालक से लिखित आश्वासन लिया गया कि अगले आदेश तक ईंट भट्ठे का संचालन नहीं किया जाएगा।

प्रशासन ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में पर्यावरणीय मानकों तथा न्यायालय और प्राधिकरण के आदेशों का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। किसी भी प्रकार के अवैध संचालन या नियमों के उल्लंघन पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.