Ballia School Closed: ठंड के चलते बलिया में दो दिन की अतिरिक्त छुट्टी, कक्षा 8 तक के स्कूल रहेंगे बंद

बलिया। भीषण ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों को 9 और 10 जनवरी 2026 तक बंद रखने का आदेश जारी किया है।

बीएसए ने स्पष्ट किया कि यह आदेश सभी बोर्डों के स्कूलों पर समान रूप से लागू रहेगा। साथ ही सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी शिक्षा क्षेत्र में स्कूल खुलने की शिकायत न मिले, इस पर कड़ी निगरानी रखी जाए।

यह भी पढ़े - Ballia News : 9 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

प्रशासन का यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि ठंड और शीतलहर के कारण उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.