पूर्व प्रधान के बेटे की हत्या में बलिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, रेंचो समेत तीन गिरफ्तार

Ballia News : गड़वार पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। चिलकहर स्टेशन के पास चाकू मारकर युवक की हत्या करने वाले तीन अभियुक्तों को पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम को जिगनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं. एक पर टिकट काउण्टर के पास से धारा 34, 147, 148, 307, 302, 324, 323, 504, 506 भादवि व 3 (1) द, 3 (1) ध, 3 (2) V एसी/एसटी एक्ट में वांछित अभियुक्त रबि सिंह पुत्र प्रदीप सिंह,  नीरज सिंह पुत्र स्व. अमरजीत सिंह व आयुष उर्फ रेंचो पुत्र जीव सिंह (निवासीगण : चिलकहर, थाना गड़वार, बलिया) को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली। 

बता दें कि गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर गांव निवासी संदीप राम उर्फ लड्डू (32) पुत्र स्व. वीर बहादुर की बदमाशों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। जबकि विकास पुत्र राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसका उपचार वाराणसी में चल रहा है। शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई इस वारदात से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया था। वारदात की सूचना पर एसपी एस. आनंद, अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी, सीओ सिटी एसएन वैभव पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। 

यह भी पढ़े - बलिया: जमीन विवाद में 61 हजार रुपये लेने के आरोप में दरोगा और मुख्य आरक्षी निलंबित

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी एस. आनंद ने तत्काल प्रभाव से गड़वार थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह को सस्पेंड करने के साथ ही मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया था।16 सितम्बर 2023 को नवागत प्रभारी निरीक्षक गड़वार संजय शुक्ल मय हमराह तलाश वांछित क्षेत्र में मामूर थे, तभी मुखबीर खास की सूचना पर उपरोक्त तीन वांछित अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ल, उप निरीक्षक बृजेश सिंह, हेड कां. संदीप यादव, समरजीत यादव, कां. सर्वेश यादव व कां. चालक मणीचन्द्र यादव शामिल रहे। 

खबरें और भी हैं

Latest News

एसबीआई लाइफ का न्यू बिजनेस प्रीमियम 10% बढ़कर ₹20,259 करोड़ पहुंचा, मुनाफे में 17% की वृद्धि एसबीआई लाइफ का न्यू बिजनेस प्रीमियम 10% बढ़कर ₹20,259 करोड़ पहुंचा, मुनाफे में 17% की वृद्धि
मुंबई, नवंबर 2026। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने 30 सितंबर 2026 को समाप्त अवधि के दौरान मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया...
जयदीप अहलावत ने ‘पाताल लोक सीजन 2’ के लिए जीता आईफा डिजिटल अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के सम्मान से नवाजे गए
अदाणी यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में 374 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, 10 मेधावियों को पदक से नवाजा गया
“मेरे किरदार की सबसे बड़ी कमजोरी वे लोग हैं, जिनसे वह प्यार करता है; उन्हें कभी मना नहीं कर पाता”: अधिक मेहता
“अपने विचार साझा करना और सवाल पूछना जरूरी है, क्योंकि इससे हम एक-दूसरे को बेहतर समझ पाते हैं”: मनीष वाधवा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.