- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- टी20 विश्व कप फाइनल: भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 256 रनों का लक्ष्य रखा
टी20 विश्व कप फाइनल: भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 256 रनों का लक्ष्य रखा
अहमदाबाद: संजू सैमसन, इशान किशन और अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारियों की बदौलत भारत ने रविवार को टी20 विश्व कप फाइनल में न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 256 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए।
इसके बाद इशान किशन क्रीज पर आए और उन्होंने संजू सैमसन के साथ दूसरे विकेट के लिए 105 रनों की अहम साझेदारी की। 16वें ओवर की पहली गेंद पर जिमी नीशम ने संजू सैमसन को बाउंड्री पर कैच आउट कराया। सैमसन ने 46 गेंदों में पांच चौके और आठ छक्कों की मदद से 89 रनों की शानदार पारी खेली।
इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर इशान किशन और आखिरी गेंद पर कप्तान सूर्यकुमार यादव (0) को आउट कर न्यूजीलैंड ने कुछ हद तक वापसी की। इशान किशन ने 25 गेंदों में चार चौके और चार छक्कों की मदद से 54 रन बनाए।
19वें ओवर में मैट हेनरी ने हार्दिक पंड्या को आउट कर भारत को पांचवां झटका दिया। पंड्या ने 13 गेंदों में एक चौका और एक छक्का लगाते हुए 18 रन बनाए।
अंतिम ओवर में शिवम दुबे ने जिमी नीशम की गेंदबाजी पर 24 रन बटोरते हुए भारत का स्कोर 250 के पार पहुंचा दिया। दुबे ने आठ गेंदों में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 28 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा आठ रन बनाकर नाबाद रहे।
न्यूजीलैंड की ओर से जिमी नीशम ने तीन विकेट लिए, जबकि रचिन रवींद्र और मैट हेनरी को एक-एक सफलता मिली।
