Ballia News : रेवती पुलिस ने चार वारंटियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय के NBW पर हुई कार्रवाई

बलिया : रेवती थाना पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के तहत चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपी अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-1, बलिया द्वारा जारी वारंट में वांछित थे। यह वारंट अपराध संख्या 123ए/2012, धारा 147 और 323 भारतीय दंड संहिता से संबंधित है।

यह भी पढ़े - स्थानीय युवा ने किया बदलाव का नेतृत्व: आर्या.एजी के को-फाउंडर आनंद चंद्र ने प्रयागराज में एसएचजी वीमेन लीडरशिप प्रोग्राम का संचालन किया

रेवती पुलिस ने दबिश देकर वारंटियों को उनके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में भृगुनाथ पांडेय (72), देवकीनंद पांडेय (72), हरिशंकर पांडेय (28) और शशिप्रकाश पांडेय (25) शामिल हैं। सभी आरोपी थाना रेवती क्षेत्र के रामपुर गांव के निवासी बताए गए हैं।

यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम कुरैशी के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी टीम में रेवती थाने के उपनिरीक्षक छुन्ना सिंह, उपनिरीक्षक कपिल देव राम, हेड कांस्टेबल राकेश कुमार और कांस्टेबल पुनीत चौरसिया शामिल रहे।

पुलिस ने गिरफ्तार वारंटियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश कर दिया है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.