T20 World Cup 2026 : भारत बना टी-20 का विश्व विजेता, फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया

अहमदाबाद : भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत दर्ज की।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए। यह टी-20 विश्व कप फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर माना जा रहा है। भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा।

यह भी पढ़े - वर्चुअल माध्यम से हुई अपना दल (एस) की संगठन समीक्षा बैठक, मध्य प्रदेश में विस्तार पर जोर

256 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम लक्ष्य से काफी पहले ही ढेर हो गई। भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर कीवी टीम की वापसी की सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

फाइनल मुकाबले में जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी और संजू सैमसन की शानदार बल्लेबाजी जीत के प्रमुख नायक रहे। दोनों खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने टी-20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया।

इस जीत के साथ ही पूरे देश में जश्न का माहौल है। क्रिकेट प्रेमियों ने सड़कों पर उतरकर टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.