Ballia News : चोरी की दो बाइकों के साथ दो गिरफ्तार

बैरिया, बलिया। बैरिया पुलिस ने मुखवीर की सूचना पर चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ दयाछपरा नौरंगा मार्ग पर काली मंदिर के निकट से दो लोगों को घेराबन्दी कर रविवार को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि गंगा उस पार नौरंगा निवासी रविकांत ठाकुर व सोनू ठाकुर चोरी का पैशन एक्स प्रो व सुपर स्प्लेंडर बाइक नंबर प्लेट बदलकर चला रहे थे। रविवार को मुखबिर ने सूचना दी कि उक्त दोनों मोटरसाइकिलों को यह लोग कहीं बेचने के लिए ले जा रहे हैं। बिना समय गंवाये मुखवीर की सूचना पर विश्वास करते हुए एसएसआई अजय कुमारी त्रिपाठी को फोर्स के साथ भेजा गया।

यह भी पढ़े - बलिया में सिपाही की संदिग्ध हालात में मौत, पानी भरे गड्ढे में मिला शव; बाइक भी बरामद

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों लोगों को दबोच लिया, और थाने लाकर पूछताछ  शुरू की। पूछताछ में दोनों युवकों ने दोनों मोटरसाइकिलों के चोरी का होना स्वीकार किया। एसएचओ ने बताया कि  इस बाबत अपराध संख्या 520/23 धारा 41 सीआरपीसी व 411, 419,420, 467, 468 व 471 आईपीसी का मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन शुरू की गई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ Ballia News : पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ
बलिया: शहर कोतवाली क्षेत्र के जापलीनगंज निवासी राजेश गुप्ता (45) ने सोमवार को जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा नदी में...
बलिया में सिपाही की संदिग्ध हालात में मौत, पानी भरे गड्ढे में मिला शव; बाइक भी बरामद
बलिया में आकाशीय बिजली का कहर, पेड़ के नीचे खड़े चार युवकों पर गिरी बिजली; दो की मौत, दो झुलसे
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले; नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं
Ballia News: भेड़ी पुल पर नहाते समय नदी में डूबा युवक, अगले दिन मिला शव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.