Ballia News : फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रहे सहायक अध्यापक की सेवा समाप्त

बलिया : बीएसए मनीष कुमार सिंह ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी कर रहे सहायक अध्यापक सुनील कुमार की सेवा समाप्त कर दी है। उनकी तैनाती शिक्षा क्षेत्र नगरा के कंपोजिट विद्यालय बाराडीह लवाईपट्टी में थी।

बीएसए ने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया है कि शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए और वेतन रिकवरी की प्रक्रिया भी शुरू की जाए।

यह भी पढ़े - बलिया में आमने-सामने बाइक टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

सीयर ब्लॉक के क्रिडिहरापुर निवासी सुनील कुमार पर आरोप है कि उन्होंने अनुसूचित जनजाति का फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर वर्ष 2004 की बीटीसी चयन प्रक्रिया के तहत शिक्षक पद प्राप्त किया था।

जांच में सामने आया कि वह वास्तविक रूप से अनुसूचित जाति से संबंधित हैं, लेकिन उन्होंने अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर नियुक्ति हासिल की थी।

इस मामले की शिकायत हरींद्र प्रसाद ने वर्ष 2025 में मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और बीएसए को पत्र लिखकर की थी।

आरोप है कि सुनील कुमार ने फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर 21 वर्षों तक वेतन प्राप्त किया। जांच में सच्चाई सामने आने के बाद बीएसए मनीष कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उनकी सेवा समाप्त कर दी।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.