- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- प्रतापगढ़
- Pratapgarh News : महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान भाजपा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : दयाशंकर सिंह
Pratapgarh News : महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान भाजपा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : दयाशंकर सिंह
प्रतापगढ़ : उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने नारी शक्ति के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और आज प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित वातावरण में आगे बढ़ रही हैं।
उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की सरकारों में महिलाओं के सम्मान को लगातार ठेस पहुंची, जबकि भाजपा सरकार ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे अभियानों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है और आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि नारी शक्ति राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। भाजपा ने सदैव महिलाओं को नेतृत्व के अवसर दिए हैं, जबकि विपक्षी दलों ने केवल वोट बैंक की राजनीति की।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने महिलाओं के मुद्दों को कभी गंभीरता से नहीं लिया।
कार्यक्रम के संयोजक एवं निवर्तमान विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने कहा कि रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि महिला जन आक्रोश अभियान के माध्यम से उन शक्तियों के खिलाफ आवाज बुलंद की जा रही है, जो नारी शक्ति के सम्मान के विरुद्ध कार्य करती हैं।
सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेते हुए नारी सशक्तिकरण, सुरक्षा और सम्मान के संकल्प को दोहराया तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति समर्थन व्यक्त किया।
