Ballia News : श्रीरामपुर घाट डूबने की घटना में दो शव बरामद, एक किशोर की तलाश जारी

बलिया : मुंडन संस्कार के दौरान गंगा नदी के श्रीरामपुर घाट पर डूबे युवक समेत तीन लोगों में से दो के शव शुक्रवार शाम बरामद कर लिए गए, जबकि एक किशोर की तलाश अभी भी जारी है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़े - Ballia News : प्राथमिक विद्यालय बालापुर में गणित क्वीज प्रतियोगिता, लक्ष्मी राजभर रहीं प्रथम

गौरतलब है कि गुरुवार को श्रीरामपुर घाट पर जनाड़ी निवासी शिवजी वर्मा की नातिन के मुंडन संस्कार में एक युवक और दो किशोर पहुंचे थे। गंगा नदी में स्नान के दौरान गहरे पानी में चले जाने से तीनों डूबने लगे।

घाट पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

शुक्रवार शाम अमन खरवार (16) पुत्र अजय खरवार, निवासी घोड़हरा तथा बलवंत उर्फ भोलू (18) पुत्र रवींद्र वर्मा, निवासी दवनी के शव बरामद किए गए।

वहीं किशन वर्मा (17) पुत्र सत्यदेव वर्मा, निवासी करन छपरा का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

इस संबंध में सदर कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि दो शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक किशोर की तलाश लगातार जारी है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.