Entertainment News : अभिनेता अंकुर भारद्वाज की एंट्री से ‘सत्या साची’ शो में आएगा नया मोड़

मुंबई : सन नियो के लोकप्रिय शो ‘सत्या साची’ में अब एक नया और दिलचस्प ट्विस्ट आने वाला है। अभिनेता अंकुर भारद्वाज शो में शौर्य के किरदार में नजर आएंगे। उनके आने से कहानी में नई ऊर्जा और नया नजरिया जुड़ने वाला है, जिससे ड्रामा और भी गहरा और रोचक हो जाएगा।

अंकुर भारद्वाज ने शो का हिस्सा बनने पर खुशी जताते हुए कहा कि ‘सत्या साची’ एक बेहतरीन शो है, जिसकी कहानी बहुत मजबूत है और इतने टैलेंटेड लोगों के साथ काम करना उनके लिए खुशी की बात है।

यह भी पढ़े - एसुस और विद्या इंडिया की डिजिटल साक्षरता पहल से एक साल में 14 हजार से अधिक छात्र, युवा और महिलाएं लाभान्वित

उन्होंने कहा कि शौर्य का किरदार कई अलग-अलग पहलुओं से गुजरता है और यही बात उन्हें इस भूमिका की ओर आकर्षित करती है। पहले से लोकप्रिय शो और किरदार का हिस्सा बनना एक जिम्मेदारी जरूर होती है, लेकिन वह इसे एक अच्छे अवसर के रूप में देखते हैं।

अंकुर ने बताया कि उन्होंने इस किरदार को अच्छे से समझने और पूरी सच्चाई के साथ निभाने पर ध्यान दिया है। दर्शकों को शौर्य के कई रंग देखने को मिलेंगे। वह इमोशनल भी है, मजबूत भी है और उसके अंदर बहुत कुछ चल रहा है।

उन्होंने कहा कि शौर्य की कहानी में कई दिलचस्प मोड़ आएंगे, जो दर्शकों को जरूर पसंद आएंगे। उन्होंने उसके बैकग्राउंड और भावनाओं को समझने की कोशिश की है, ताकि अभिनय अधिक नैचुरल और वास्तविक लगे।

अंकुर भारद्वाज ने उम्मीद जताई कि दर्शक उन्हें भी उतना ही प्यार देंगे, जितना वे इस शो को देते आए हैं।

उनकी एंट्री के साथ शो में अब और ज्यादा ड्रामा, इमोशन और सरप्राइज देखने को मिलेंगे।

‘सत्या साची’ शो हर दिन रात 8 बजे सिर्फ सन नियो पर प्रसारित किया जाता है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.