Ballia News : सरयू नदी में डूबे किशोर का शव 22 घंटे बाद बरामद

बलिया : सरयू नदी में नाव पलटने के कारण डूबे किशोर का शव 22 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। पीएसी की बाढ़ बटालियन द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान में शव घटना स्थल से लगभग 200 मीटर दूर मिला।

घटना गुरुवार की देर शाम की है। रोहित यादव, निवासी छपरा सरीव, अपने साथी खेसारी यादव के साथ नाव से सरयू नदी पार कर गेहूं की बोरी लेकर घर लौट रहा था।

यह भी पढ़े - उभांव पुलिस को सफलता, एससी/एसटी एक्ट व बीएनएस मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

इसी दौरान टीएस बंधा दतहा घाट के पास नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई।

हादसे में खेसारी यादव को नाविकों ने सुरक्षित बचा लिया, जबकि रोहित यादव गहरे पानी में डूब गया।

शुक्रवार सुबह से पीएसी की बाढ़ बटालियन ने दोबारा तलाशी अभियान शुरू किया। काफी प्रयास के बाद देर शाम किशोर का शव बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.