Ballia News : प्राथमिक विद्यालय बालापुर में गणित क्वीज प्रतियोगिता, लक्ष्मी राजभर रहीं प्रथम

बलिया : शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बालापुर में शुक्रवार को गणित क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

क्वीज प्रतियोगिता में कक्षा पांच की लक्ष्मी राजभर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा चार की नंदनी राजभर द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि अरुण कुमार गोंड ने तृतीय स्थान हासिल किया।

यह भी पढ़े - Ballia News : जमीनी विवाद में चाचा ने 14 वर्षीय भतीजे को मारी गोली, वाराणसी रेफर

प्रतियोगिता में सफल छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा मेडल, रामानुजन स्मृति शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. घनश्याम चौबे ने कहा कि प्रतियोगिताओं से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है। विद्यालय स्तर पर इस तरह के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों को भी जोड़ना चाहिए, जिससे समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़े और यह शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो।

इस अवसर पर एहसानुल हक, अरुण कुमार सिंह, विवेक सिंह, ओंकार नाथ पांडेय, सुरेश वर्मा, अवनीश सिंह, अनिल सिंह, उपेंद्र नारायण सिंह, नित्यानंद पांडेय, रविंद्र तिवारी, सतेंद्र राय, संदीप सिंह, संदीप चौहान, सूरज कुमार, मंजू देवी, धीरज राय और राजेंद्र तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.