- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- हमीरपुर
- Hamirpur News : महिला से अभद्रता और लात मारने के आरोप में दरोगा लाइन हाजिर
Hamirpur News : महिला से अभद्रता और लात मारने के आरोप में दरोगा लाइन हाजिर
On
हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुमेरपुर कस्बे में एक महिला के साथ अभद्रता और लात मारने के आरोप में एक दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने शुक्रवार को यह कार्रवाई की।
घटना को वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर राजेश कमल को सौंपी।
प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर देर रात ही दरोगा शिवशंकर पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया गया। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खबरें और भी हैं
Latest News
24 Apr 2026 21:34:43
हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुमेरपुर कस्बे में एक महिला के साथ अभद्रता और लात मारने के...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
