- Hindi News
- मनोरंजन
- Entertainment News : ‘भाभीजी घर पर हैं’ के पसंदीदा किरदार अब फिल्म में, 26 अप्रैल को ज़ी सिनेमा पर व...
Entertainment News : ‘भाभीजी घर पर हैं’ के पसंदीदा किरदार अब फिल्म में, 26 अप्रैल को ज़ी सिनेमा पर वर्ल्ड टीवी प्रीमियर
मुंबई : दर्शकों के पसंदीदा कॉमेडी शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ के चहेते किरदार अब फिल्मी अंदाज़ में नजर आने वाले हैं। फिल्म ‘भाभीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर इस रविवार 26 अप्रैल को दोपहर 12 बजे सिर्फ ज़ी सिनेमा पर होगा।
इन सबकी आपसी नोकझोंक, फ्लर्टिंग, जलन और एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश ही इस शो की पहचान रही है, और अब यही मजा एक पूरी फिल्म में देखने को मिलेगा।
फिल्म में नए ट्विस्ट और ज्यादा मस्ती जोड़ते हैं रवि किशन, मुकेश तिवारी और निरहुआ, जिनके किरदार इस कहानी में नया हंगामा लेकर आते हैं। वहीं हप्पू सिंह भी अपनी कॉमिक टाइमिंग से फिल्म को और मजेदार बनाते हैं।
निर्देशक शशांक बाली ने कहा कि वर्षों से ‘भाभीजी घर पर हैं!’ ने हर उम्र के दर्शकों के साथ अपने ह्यूमर, अपनेपन और किरदारों की वजह से खास जुड़ाव बनाया है। फिल्म के जरिए उसी कॉमेडी और ऊर्जा को बड़े पर्दे के लिए और बड़े स्तर पर पेश किया गया है।
अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली शुभांगी अत्रे ने कहा कि भाभीजी की दुनिया हमेशा उनके दिल के बहुत करीब रही है और अब इसे फिल्म के रूप में देखना उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने कहा कि इस बार दर्शकों को अंगूरी के किरदार के नए रंग और कई सरप्राइज देखने को मिलेंगे।
अनीता भाभी की भूमिका निभा रहीं विदिशा श्रीवास्तव ने कहा कि इस बार अनीता सिर्फ ग्लैमर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि कहानी को आगे बढ़ाने में उनकी अहम भूमिका है।
विभूति नारायण मिश्रा के किरदार में आसिफ शेख ने कहा कि एक दशक से ज्यादा समय से इस यूनिवर्स का हिस्सा होना और अब इसे फिल्म के रूप में देखना गर्व और खुशी की बात है।
रोहिताश्व गौर ने कहा कि फिल्म में दर्शकों को बेहद ड्रामेटिक, मजेदार और कन्फ्यूज तिवारी जी देखने को मिलेंगे और यह अनुभव उनके लिए बहुत खास रहा।
‘भाभीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन’ के जरिए दर्शक पहली बार अपने पसंदीदा किरदारों को फिल्म में देखेंगे, जहां वही मोहल्ले की मस्ती अब बड़े स्तर पर नजर आएगी।
