Ballia News: 21 जून को होगी नीट परीक्षा, जिले में बने 7 परीक्षा केंद्र; डीएम ने दिए कड़े निर्देश

बलिया: जिले में 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा को नकलविहीन, शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में नीट परीक्षा के लिए कुल 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा एक पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें 480 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

यह भी पढ़े - Ballia News: शिवरामपुर गंगा घाट पर अचेत मिली अज्ञात महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

डीएम ने सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, पेयजल, साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक केंद्र पर एंबुलेंस की व्यवस्था करने को भी कहा गया।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी अधिकारी, कर्मचारी या परीक्षार्थी को मोबाइल फोन अथवा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। सभी केंद्रों पर क्लॉक रूम बनाया जाएगा, जहां अभ्यर्थियों के बैग, मोबाइल और अन्य सामान जमा कराए जाएंगे।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर केवल एक प्रवेश द्वार रखा जाए और केंद्र के बाहर स्पष्ट सूचना वाला बैनर लगाया जाए, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रवेश पर प्रतिबंध की जानकारी अंकित हो।

डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी केंद्र व्यवस्थापक पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ परीक्षा संपन्न कराएं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी अनुमति के बिना कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र के भीतर नहीं ले जाया जाएगा।

बैठक में एडीएम अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: केंद्र के 12 और प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम, 1111 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र Ballia News: केंद्र के 12 और प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम, 1111 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
बलिया: केंद्र सरकार के 12 वर्ष तथा उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को...
Ballia News: सिंचाई संघ बाढ़ खंड का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न, अजीत कुमार बने अध्यक्ष
Ballia News: 21 जून को होगी नीट परीक्षा, जिले में बने 7 परीक्षा केंद्र; डीएम ने दिए कड़े निर्देश
Ballia News: बरात से लौट रहे लोगों पर हमला, घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत; पांच नामजद पर मुकदमा
Ballia News: अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, रिश्तेदार गंभीर घायल
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.