Barabanki News: ओवरटेक के दौरान दर्दनाक हादसा, ट्रक से टकराई बाइक; युवक की मौत

बाराबंकी: हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, कनवा गांव निवासी 32 वर्षीय कैलाश पुत्र हरिपाल गुरुवार रात करीब 8 बजे मोटरसाइकिल से हैदरगढ़ से रायबरेली की ओर जा रहा था। इसी दौरान कस्बे के ब्रह्मनान वार्ड स्थित सिनेमा हॉल मोड़ के पास ओवरटेक करने के प्रयास में उसकी बाइक आगे चल रहे वाहन को पार करते समय ट्रक की बॉडी से टकरा गई।

यह भी पढ़े - Barabanki News: ऑटो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, गड्ढे में पलटा सीएनजी ऑटो; महिला समेत छह घायल

टक्कर इतनी भीषण थी कि कैलाश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की सहायता से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ ले जाया गया। जहां इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जयशंकर पांडे ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हादसे के समय युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिसके कारण उसके सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

राजपुरा के पुराने बस स्टैंड से दिल्ली, चंडीगढ़, मोहाली और अंबाला की बस सेवा फिर शुरू, व्यापारियों में खुशी राजपुरा के पुराने बस स्टैंड से दिल्ली, चंडीगढ़, मोहाली और अंबाला की बस सेवा फिर शुरू, व्यापारियों में खुशी
राजपुरा/पटियाला: महिंद्रगंज बाजार के व्यापारियों की करीब एक दशक पुरानी मांग पूरी होने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल...
UP ATS का बड़ा एक्शन: पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़े कथित नेटवर्क के दो आरोपी गिरफ्तार, सेना और एयरफोर्स स्टेशन की रेकी का आरोप
Barabanki News: ओवरटेक के दौरान दर्दनाक हादसा, ट्रक से टकराई बाइक; युवक की मौत
आज का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
Ballia News: केंद्र के 12 और प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर भव्य कार्यक्रम की तैयारी, 1300 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.