- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News: माल्देपुर गंगा घाट पर डूबे छात्र का शव बरामद, परिजनों में मचा कोहराम
Ballia News: माल्देपुर गंगा घाट पर डूबे छात्र का शव बरामद, परिजनों में मचा कोहराम
On
बलिया: शहर कोतवाली क्षेत्र के माल्देपुर गंगा घाट पर स्नान के दौरान डूबे छात्र का शव शुक्रवार को बरामद कर लिया गया। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के करुण-क्रंदन से घाट पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़े - Ballia News : मजाक में हुआ विवाद हिंसक, युवक की पिटाई कर तोड़ा पैर, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
स्नान के दौरान दीपू अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते नदी में डूबकर लापता हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू की गई, लेकिन पहले दिन सफलता नहीं मिल सकी।
शुक्रवार को एनडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोरों ने घंटों चले सर्च अभियान के बाद छात्र का शव गंगा नदी से बरामद कर लिया। शव मिलते ही घाट पर मौजूद परिजन बदहवास हो गए। युवक की असमय मौत से गांव और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।
खबरें और भी हैं
Latest News
19 Jun 2026 23:02:45
बलिया: केंद्र सरकार के 12 वर्ष तथा उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
