Ballia News: सिंचाई संघ बाढ़ खंड का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न, अजीत कुमार बने अध्यक्ष

बलिया: सिंचाई संघ/बाढ़ खंड, बलिया का द्विवार्षिक अधिवेशन निरीक्षण भवन गड़वार में संपन्न हुआ। जनपदीय अधिवेशन में सिंचाई संघ के पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन किया गया।

निर्वाचन में अजीत कुमार को अध्यक्ष, विपिन राम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आशीष कुमार पांडेय को खंडीय मंत्री तथा प्रदीप कुमार भारती को ऑडिटर चुना गया। निर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी वेद प्रकाश पांडेय ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

यह भी पढ़े - बलिया में नाली पर गिरने से व्यक्ति की मौत, परिवार में मचा कोहराम

अधिवेशन में सिंचाई संघ के प्रांतीय अध्यक्ष संजय यादव, प्रांतीय महामंत्री विवेक चतुर्वेदी तथा प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य अनुज यादव उपस्थित रहे।

जनपद अधिवेशन 2026 का आयोजन विभागीय पर्यवेक्षक एवं चुनाव अधिकारी वेद प्रकाश पांडेय, अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद बलिया की देखरेख में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री विनोद कुमार मिश्र, मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष तुषार सिंह, सचिव संजय चौहान, मंडलीय अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, रामदयाल, प्रशासनिक अधिकारी एवं ड्राइंग एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव, मंत्री विजयनंदन पांडेय, राकेश मिश्रा तथा मुंशी संघ के मंत्री बृजमोहन सिंह सहित कई कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के सुशील कुमार त्रिपाठी ने किया।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: केंद्र के 12 और प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम, 1111 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र Ballia News: केंद्र के 12 और प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम, 1111 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
बलिया: केंद्र सरकार के 12 वर्ष तथा उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को...
Ballia News: सिंचाई संघ बाढ़ खंड का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न, अजीत कुमार बने अध्यक्ष
Ballia News: 21 जून को होगी नीट परीक्षा, जिले में बने 7 परीक्षा केंद्र; डीएम ने दिए कड़े निर्देश
Ballia News: बरात से लौट रहे लोगों पर हमला, घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत; पांच नामजद पर मुकदमा
Ballia News: अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, रिश्तेदार गंभीर घायल
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.