Ballia News: अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, रिश्तेदार गंभीर घायल

बलिया: सहतवार थाना क्षेत्र के त्रिकालपुर के पास शुक्रवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, कुंहैला भगवानपुर निवासी राजेश तुरहा (40) पुत्र सुदर्शन तुरहा शुक्रवार सुबह अपने रिश्तेदार जितेंद्र तुरहा (निवासी सोनबरसा, थाना बैरिया) को बाइक से छोड़ने जा रहे थे। जैसे ही वे त्रिकालपुर ढाले के पास पहुंचे, सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़े - Ballia News: बंकवा गांव में मिले 2200 वर्ष पुराने अवशेष, पुरातत्व विभाग की प्रारंभिक जांच में शुंग, कुषाण और गुप्तकाल के मिले प्रमाण

टक्कर इतनी भीषण थी कि राजेश सड़क पर गिर पड़े और ट्रैक्टर का पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठे जितेंद्र तुरहा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। राजेश की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

सहतवार थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि फरार ट्रैक्टर चालक की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: केंद्र के 12 और प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम, 1111 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र Ballia News: केंद्र के 12 और प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम, 1111 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
बलिया: केंद्र सरकार के 12 वर्ष तथा उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को...
Ballia News: सिंचाई संघ बाढ़ खंड का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न, अजीत कुमार बने अध्यक्ष
Ballia News: 21 जून को होगी नीट परीक्षा, जिले में बने 7 परीक्षा केंद्र; डीएम ने दिए कड़े निर्देश
Ballia News: बरात से लौट रहे लोगों पर हमला, घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत; पांच नामजद पर मुकदमा
Ballia News: अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, रिश्तेदार गंभीर घायल
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.