Badaun News: गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 21 यात्री घायल; एक यात्री का पैर कटा

बदायूं: गंगा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। वाराणसी से दिल्ली (नोएडा) जा रही एक डबल डेकर बस नौली हरनाथपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 21 यात्री घायल हो गए, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5:15 बजे जब हादसा हुआ, उस समय बस में सवार अधिकतर यात्री सो रहे थे। बस के अचानक पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कई यात्रियों ने किसी तरह बस के शीशे तोड़कर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

यह भी पढ़े - Badaun News: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को रौंदा; 6 महिलाओं की मौत, 3 घायल

मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को वजीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बाद में क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को हटाकर एक्सप्रेसवे पर यातायात बहाल कराया गया।

यात्रियों ने चालक पर लगाए गंभीर आरोप

घायल यात्रियों ने आरोप लगाया कि बस चालक नशे की हालत में था और तेज रफ्तार में बस चला रहा था। यात्रियों का कहना है कि वाराणसी से बदायूं तक लगातार एक ही चालक वाहन चला रहा था, जिससे उसे नींद की झपकी आ गई और हादसा हो गया। पुलिस इन आरोपों की जांच कर रही है।

हादसे में यात्री का पैर कटा

इस दर्दनाक हादसे में प्रयागराज निवासी 32 वर्षीय अली अहमद पुत्र उस्मान अली गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में उनका एक पैर कटकर अलग हो गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें एंबुलेंस से बेहतर इलाज के लिए बरेली के अस्पताल भेजा गया है।

फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है और घायलों के उपचार की व्यवस्था कराई जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले सीएम योगी, "SIT करेगी दूध का दूध और पानी का पानी" राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले सीएम योगी, "SIT करेगी दूध का दूध और पानी का पानी"
अयोध्या: राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित चोरी विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को पहली बार अयोध्या...
Hardoi News: बीएसए कार्यालय से 61 शिक्षकों की पत्रावलियां गायब, वरिष्ठ सहायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Badaun News: गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 21 यात्री घायल; एक यात्री का पैर कटा
राजपुरा के पुराने बस स्टैंड से दिल्ली, चंडीगढ़, मोहाली और अंबाला की बस सेवा फिर शुरू, व्यापारियों में खुशी
UP ATS का बड़ा एक्शन: पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़े कथित नेटवर्क के दो आरोपी गिरफ्तार, सेना और एयरफोर्स स्टेशन की रेकी का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.