राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले सीएम योगी, "SIT करेगी दूध का दूध और पानी का पानी"

अयोध्या: राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित चोरी विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को पहली बार अयोध्या पहुंचे। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है और जांच में सच्चाई सामने लाई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, "हमने SIT बनाई है, वह दूध का दूध और पानी का पानी करेगी।" उन्होंने सभी पक्षों से अपील की कि कोई भी ऐसा बयान न दे, जिससे रामभक्तों की भावनाएं आहत हों।

यह भी पढ़े - Ram Mandir Donation Controversy: टैक्सी ड्राइवर से करोड़ों की संपत्ति तक का सफर सवालों के घेरे में, दान विवाद में नाम आने से बढ़ी चर्चा

स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

अपने संबोधन में सीएम योगी ने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को याद करते हुए कहा कि अंग्रेजों ने युवाओं की आवाज को दबाने की कोशिश की, लेकिन उनके संघर्ष के सामने सफल नहीं हो सके। उन्होंने चौरी-चौरा आंदोलन और काकोरी कांड का उल्लेख करते हुए कहा कि देश की आजादी में युवाओं की अहम भूमिका रही है।

वीरांगनाओं के योगदान को सराहा

मुख्यमंत्री ने वीरांगना झलकारी बाई, अवंतीबाई और ऊदा देवी पासी के योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने इनके नाम पर पीएसी की तीन महिला बटालियन गठित की हैं, जिनमें बेटियों की भर्ती की जाएगी।

समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना

सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग आज रामभक्तों के सम्मान की बात कर रहे हैं, उन्हें अपने अतीत को भी याद करना चाहिए। उन्होंने कारसेवकों पर गोली चलाने की घटना का उल्लेख करते हुए विपक्ष पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया।

सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों का जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज गरीबों को आवास, शौचालय और मुफ्त राशन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर परिवारवाद और जनहित की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।

खबरें और भी हैं

Latest News

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले सीएम योगी, "SIT करेगी दूध का दूध और पानी का पानी" राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले सीएम योगी, "SIT करेगी दूध का दूध और पानी का पानी"
अयोध्या: राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित चोरी विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को पहली बार अयोध्या...
Hardoi News: बीएसए कार्यालय से 61 शिक्षकों की पत्रावलियां गायब, वरिष्ठ सहायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Badaun News: गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 21 यात्री घायल; एक यात्री का पैर कटा
राजपुरा के पुराने बस स्टैंड से दिल्ली, चंडीगढ़, मोहाली और अंबाला की बस सेवा फिर शुरू, व्यापारियों में खुशी
UP ATS का बड़ा एक्शन: पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़े कथित नेटवर्क के दो आरोपी गिरफ्तार, सेना और एयरफोर्स स्टेशन की रेकी का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.