Ballia News: शिवरामपुर गंगा घाट पर अचेत मिली अज्ञात महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

बलिया: शहर कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर गंगा घाट स्थित ओहार में एक अज्ञात महिला अचेत अवस्था में मिली। सूचना मिलने पर बिचला घाट पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला का उपचार शुरू किया, लेकिन कुछ घंटों बाद उसकी मृत्यु हो गई। मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े - Ballia News : मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, ताजिया की ऊंचाई कम रखने और सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश

बताया जा रहा है कि महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटा रही है। यदि किसी व्यक्ति को महिला के संबंध में कोई जानकारी हो, तो वह तत्काल शहर कोतवाली पुलिस से संपर्क कर सकता है, जिससे उसकी पहचान सुनिश्चित की जा सके।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ: ‘मैडम जी, मुझे घर जाना है…’ बालगृह की बच्चियों की पुकार, ऑपरेशन मुस्कान के तहत परिवार से मिलाने की तैयारी लखनऊ: ‘मैडम जी, मुझे घर जाना है…’ बालगृह की बच्चियों की पुकार, ऑपरेशन मुस्कान के तहत परिवार से मिलाने की तैयारी
लखनऊ: “मैडम जी, मुझे अपने घर जाना है… प्लीज मुझे मेरे परिवार के पास पहुंचा दीजिए।” यह भावुक अपील पारा...
मेरठ में दिल दहला देने वाली वारदात: बैंक मैनेजर ने प्रेमिका के 7 वर्षीय बेटे की हत्या की, मां भी गिरफ्तार
आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Maharajganj News: रात्रि चौपाल में गूंजी बेटियों की शिक्षा की आवाज, ग्रामीणों ने लिया हर बच्ची को स्कूल भेजने का संकल्प
बंधन बैंक ने बढ़ाई एफसीएनआर (बी) जमा पर ब्याज दरें, एनआरआई ग्राहकों को मिलेगा 7.1% तक रिटर्न
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.