Hardoi News: बीएसए कार्यालय से 61 शिक्षकों की पत्रावलियां गायब, वरिष्ठ सहायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हरदोई: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय से 61 चयनित शिक्षकों की महत्वपूर्ण पत्रावलियां गायब होने का मामला सामने आया है। इस मामले में वरिष्ठ सहायक अनुपम मिश्र के खिलाफ कोतवाली शहर में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रधान सहायक शिवनिवास मिश्र की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार देर रात करीब 1:52 बजे भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 198 के तहत केस दर्ज किया।

जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में जिले के लिए 64 अभ्यर्थियों की अनंतिम चयन सूची जारी की गई थी। इनमें से 61 चयनित अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराया गया था। 30 मार्च 2026 को डायट हरदोई में विज्ञान और गणित विषय के शिक्षकों की स्कूल आवंटन एवं नियुक्ति संबंधी काउंसलिंग आयोजित की गई थी। इससे जुड़ी सभी मूल पत्रावलियां पटल सहायक शिवनिवास मिश्र के पास सुरक्षित थीं।

यह भी पढ़े - Hardoi Road Accident: हरदोई में भीषण सड़क हादसा, पति-पत्नी और बेटी की मौत; तीन लोग गंभीर घायल

आरोप है कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के मौखिक निर्देश पर शिवनिवास मिश्र ने उक्त पत्रावलियां वरिष्ठ सहायक अनुपम मिश्र को सौंप दी थीं। बाद में मई 2026 में जिलाधिकारी के आदेश पर अनुपम मिश्र की ड्यूटी जनगणना कार्यालय में लगा दी गई। नियमों के अनुसार उन्हें कार्यमुक्त होने से पहले संबंधित पत्रावलियां वापस बीएसए कार्यालय को सौंपनी थीं।

पुलिस के अनुसार, कई बार मांग किए जाने के बावजूद पत्रावलियां वापस नहीं की गईं। ऐसे में आरोप है कि महत्वपूर्ण सरकारी अभिलेखों को अपने पास रखा गया या उन्हें गायब कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और लापता दस्तावेजों की तलाश में जुटी है।

बीएसए कार्यालय में हुई थी जांच

इस प्रकरण से पहले बुधवार रात जिलाधिकारी के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार के नेतृत्व में गठित टास्क फोर्स ने बीएसए कार्यालय में जांच अभियान चलाया था। टीम ने करीब 150 पाठ्यपुस्तकों की गुणवत्ता की जांच की, जिसमें किसी प्रकार की अनियमितता नहीं मिली।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, रात में की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य कार्यालय की गतिविधियों की गोपनीय निगरानी करना था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले सीएम योगी, "SIT करेगी दूध का दूध और पानी का पानी" राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले सीएम योगी, "SIT करेगी दूध का दूध और पानी का पानी"
अयोध्या: राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित चोरी विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को पहली बार अयोध्या...
Hardoi News: बीएसए कार्यालय से 61 शिक्षकों की पत्रावलियां गायब, वरिष्ठ सहायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Badaun News: गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 21 यात्री घायल; एक यात्री का पैर कटा
राजपुरा के पुराने बस स्टैंड से दिल्ली, चंडीगढ़, मोहाली और अंबाला की बस सेवा फिर शुरू, व्यापारियों में खुशी
UP ATS का बड़ा एक्शन: पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़े कथित नेटवर्क के दो आरोपी गिरफ्तार, सेना और एयरफोर्स स्टेशन की रेकी का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.