राजपुरा के पुराने बस स्टैंड से दिल्ली, चंडीगढ़, मोहाली और अंबाला की बस सेवा फिर शुरू, व्यापारियों में खुशी

राजपुरा/पटियाला: महिंद्रगंज बाजार के व्यापारियों की करीब एक दशक पुरानी मांग पूरी होने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। पुराने बस स्टैंड से दिल्ली, चंडीगढ़, मोहाली और अंबाला के लिए बस सेवाएं दोबारा शुरू कर दी गई हैं। इस फैसले से बाजार के कारोबारियों और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है।

पंजाब ट्रेड कमीशन के वाइस चेयरमैन गुरप्रीत सिंह धमोली ने बताया कि महिंद्रगंज बाजार में व्यापारियों की समस्याओं को लेकर पंजाब ट्रेड कमीशन के चेयरमैन टिंकू बांसल की अगुवाई में बैठक आयोजित की गई थी। व्यापारियों ने बताया था कि पिछले करीब दस वर्षों से पुराने बस स्टैंड पर बसों का संचालन बंद होने के कारण बाजार की रौनक खत्म हो गई थी और कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा था।

यह भी पढ़े - एक साल में स्माइल फाउंडेशन ने 20 लाख लोगों तक पहुंचाई स्वास्थ्य सेवाएं, 22 राज्यों में चल रहीं 143 परियोजनाएं

उन्होंने बताया कि व्यापारियों की इस मांग को पंजाब ट्रेड कमीशन की बैठकों में लगातार प्रमुखता से उठाया गया। लंबे प्रयासों के बाद अब पटियाला से दिल्ली, चंडीगढ़, मोहाली और अंबाला आने-जाने वाली बसों का संचालन पुराने बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन मार्ग से शुरू कर दिया गया है।

बस सेवाएं शुरू होने की खुशी में महिंद्रगंज बाजार के दुकानदारों ने पंजाब ट्रेड कमीशन के वाइस चेयरमैन गुरप्रीत सिंह धमोली और राजपुरा के चेयरमैन टिंकू बांसल का लड्डू खिलाकर स्वागत किया और आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर पंजाब ट्रेड कमीशन राजपुरा के सदस्य मुकेश गुप्ता, कीरत सिंह सेहरा, डॉ. अशोक, मनीष सूद, सुखविंदर सिंह सुखी (चीफ इंस्पेक्टर पीआरटीसी), इंस्पेक्टर गुरतेज सिंह, इंस्पेक्टर जसपाल सिंह, बलजिंदर सिंह (अड्डा इंचार्ज राजपुरा), लक्की प्रधान, विकास वर्मा, सचिन बांसल, जसविंदर सिंह, राजिंदर कुमार, जसवंत सिंह (प्रधान टैक्सी स्टैंड), मोहन बेकरी, चौहान टेलर और गुरिंदर सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

व्यापारियों का मानना है कि बसों के संचालन से महिंद्रगंज बाजार में एक बार फिर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ेगी और स्थानीय व्यापार को नई गति मिलेगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

राजपुरा के पुराने बस स्टैंड से दिल्ली, चंडीगढ़, मोहाली और अंबाला की बस सेवा फिर शुरू, व्यापारियों में खुशी राजपुरा के पुराने बस स्टैंड से दिल्ली, चंडीगढ़, मोहाली और अंबाला की बस सेवा फिर शुरू, व्यापारियों में खुशी
राजपुरा/पटियाला: महिंद्रगंज बाजार के व्यापारियों की करीब एक दशक पुरानी मांग पूरी होने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल...
UP ATS का बड़ा एक्शन: पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़े कथित नेटवर्क के दो आरोपी गिरफ्तार, सेना और एयरफोर्स स्टेशन की रेकी का आरोप
Barabanki News: ओवरटेक के दौरान दर्दनाक हादसा, ट्रक से टकराई बाइक; युवक की मौत
आज का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
Ballia News: केंद्र के 12 और प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर भव्य कार्यक्रम की तैयारी, 1300 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.