- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- होमगार्ड भर्ती परीक्षा: ड्यूटी वाले शिक्षकों को BSA का अलर्ट, प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर होगी क...
होमगार्ड भर्ती परीक्षा: ड्यूटी वाले शिक्षकों को BSA का अलर्ट, प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर होगी कार्रवाई
बलिया : जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) मनीष कुमार सिंह ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग के उन शिक्षक कार्मिकों को अलर्ट किया है, जिनकी ड्यूटी परीक्षा में लगाई गई है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा की निष्पक्षता और सुचारु संचालन के लिए प्रशिक्षण में शामिल होना अनिवार्य है। किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
बीएसए ने चेतावनी दी है कि यदि किसी कारणवश कोई शिक्षक कार्मिक 22 अप्रैल को आयोजित प्रशिक्षण में अनुपस्थित पाया जाता है, तो संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी के साथ-साथ उस कार्मिक की भी जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी समय से अपने अधीनस्थ शिक्षकों को सूचना देकर प्रशिक्षण में उपस्थिति सुनिश्चित कराएं, ताकि होमगार्ड भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जा सके।
